एक नवविवाहित जोड़े के रूप में जीवन
आप झगड़ते हैं फिर दोस्ती होती है, फिर से झगड़ते हैं -मानो या ना मानो हर विवाह ऐसा ही दिखता है। आज हम यह नहीं बताएँगे की कैसे झगड़ने से बचे, हम बात करेंगे की कैसे अगर झगडे तो बेहतर तरीके से। नवविवाहित जोड़े अक्सर एक भिन्न व्यक्तित्व और भिन्न जीवनशैली वाले व्यक्ति के साथ एक छत के नीचे रहते हैं जो कठिन है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए सत्य है जो शादी से पहले एक साथ नहीं रहे हैं। आप दोनों अब तक वयस्कों की देखरेख में आराम से रहते आए हैं। दूसरी तरफ, इस नए जीवन में, आप वयस्क हैं। और गुज़ारा करना थोड़ा कठिन हो सकता है।
नवविवाहित प्रायः निम्न कारणों से लड़ने से इत्तेफाक रखते हैंः
1. पैसे के मामले
अब आप सबकुछ केवल अपने लिए नहीं कर रहे हैं। विवाह के बाद, आप अन्य मनुष्य के साथ घर बना रहे होते हैं। इसमें बहुत सारी योजनाएं बनानी पड़ती है और वित्तीय जिम्मेदारियों की गणना करनी पड़ती है, जब आप बजट से बाहर निकल जाएं या जब आप कम खर्च कर रहे हों (जो कभी नहीं होता)। नवविवाहित लोग अधिक खर्च, अवांछित व्यय और बिल भरने के लिए लड़ते हैं। सैकड़ों बिल भरने होते हैं और वित्तीय बातें कामुक चर्चा की श्रेणी में नहीं आती हैं और कई बार नवविवाहितों के बीच कहा सुनी उत्पन्न कर सकती है
जब प्रेमिका ने शादी से पहले सम्बन्ध को मना किया तो मैं बहक गया