व्यायाम करने से आपके यौन जीवन में दस गुना सुधार हो सकता है।
Table of Contents
आपने स्वयं से वादा किया है कि अगले सप्ताह से जिम की पैंट पहन कर ट्रेडमिल पर दौडे़ंगी। मेरी तरह, आपने भी अपनी योजना को बार-बार टाला है। पिज़्ज़ा से आपको बहुत प्यार है और आपकी प्लेट पर कोई भी हरी वस्तु आपको डरा देती है। यह सब बहुत परिचित लग रहा है? कुछ अतिरिक्त किलो वज़न कम करना हम जेसे लोगों के लिए पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं है।
देखिए, कसरत करने से आपके यौन जीवन में दस गुना सुधार हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप बेहतर गतिविधि, बेहतर लचीलापन और निश्चित रूप से, बड़े, बेहतर, और ज़्यादा आवाज़ वाले चरमोत्कर्ष प्राप्त होगें।
ये भी पढ़े: उन स्त्रियों के लिए 5 युक्तियां जो पहली बार सेक्स करने जा रही हैं
इन कारणों से आपको अपने यौन जीवन को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
1. मन-शरीर के संपर्क में सुधार होता है
स्वास्थ्य के नियम और व्यायाम शरीर और मन के संबंध में सुधार करते हैं। मांसपेशियों की गतिविधि, रक्त के प्रवाह को प्रसारित करती है, हार्मोनों को व्यस्त रखती है और शारीरिक तरल पदार्थों की व्यस्तता में वृद्धि करती है। मन और शरीर के संपर्क में वृद्धि होती है। व्यायाम मांसपेशियों की ऐंठन से छुटकारा दिलाता है और यौन जीवन में बदलाव के लिए आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
2. श्रोणि की मांसपेशियां मजबूत होती है
योग की तरह, फिटनेस दिनचर्या भी श्रोणि मांसपेशियों को संलग्न करती है। श्रोणि की मांसपेशियां जितनी मज़बूत होगी, यौन संबंध भी उतने बेहतर होंगे और चरमोत्कर्ष भी उतने ही बेहतर होंगे। कमज़ोर मांसपेशियों के कारण आप सेक्स के दौरान जोश खो सकते हैं।
ये भी पढ़े: 7 व्यायाम जो बेहतर सेक्स की गारंटी देते हैं
3. रक्त परिसंचरण बढ़ता है
व्यायाम करते समय, दिल की धड़कन बढ़ जाती है जिससे रक्त स्पंदन तेज़ हो जाता है। नियमित व्यायाम और फिटनेस दिनचर्या, धमनियों को स्वस्थ बनाती है, जिसमें वे धमनियां भी शामिल हैं जो पैरों के बीच स्थित हैं। बेहतर रक्त प्रवाह स्वाभाविक रूप से धमनियों का लचीलापन सुनिश्चित करता है जो एक बार उत्तेजित होने पर आसानी से विस्तरित होती हैं। एक अच्छा रक्त प्रवाह एंडोर्फिन के स्त्राव को बढ़ाता है जो आपको आसानी से उत्तेजित कर सकता है और कामेच्छा बढ़ा सकता है।
4. ताकत बढ़ती है
नियमित व्यायाम ताकत को बढ़ाता है और हम सभी जानते हैं कि यौन जीवन में ताकत कितनी महत्त्वपूर्ण है। पुरूषों और स्त्रियों दोनों के लिए, व्यायाम आप दोनों को भिन्न सेक्स मुद्राएं करने की अनुमति देता है, बहुत जल्दी थके बगैर। ताकत में वृद्धि से आप अधिक समय तक बने रह सकते हैं और आपका यौन जीवन और अधिक मजेदार बन सकता है।
5. एक स्वस्थ आहार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है
ये भी पढ़े: क्यों मुझे लगता है कि मौखिक छेड़खानी शारीरिक छेड़छाड़ से कमतर है
एक फिटनेस प्लान ऐसा होना चाहिए कि नियमित अंतराल के बाद हमें भूख लग जाए। यदि आप शरीर की देखभाल करते हैं, तो शरीर निश्चित रूप से आपकी देखभाल करता है। अच्छी तरह व्यायाम करने का अर्थ है जंक फूड के दैनिक सेवन को कम करना। उच्च कैलोरी वाली कोई भी वस्तु नियमित रूप से नहीं ली जानी चाहिए। बहुत सारे पानी के साथ ज्यूस लें; यह शरीर को पूरी तरह जल मिश्रित रखता है। आहार में फल व सब्जियां ना केवल स्वस्थ हैं बल्कि आपको एक चमक भी देती हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ता है -जब आप अच्छे दिखते हैं, तो आप अच्छा महसूस करते हैं, है ना?
तो क्यों ना एक बार कर के देखें और अपने यौन जीवन में तेज़ी से परिवर्तन देखें। एक बार जब आप देख लेंगे कि यह कितना अच्छा है, तो आप इसे रोकना नहीं चाहेंगे। मेरा मतलब है, कसरत!