बॉलीवुड 90 के दशक की फिल्मों को फिर से बनाने के मूड में है। अग्निपथ, आशिकी, जुड़वा बन चुकी हैं और कतार में और भी हैं।
90 के दशक में कई बड़ी रोमांटिक फिल्में रिलीज़ हुईं। और आज के निर्माताओं को उनमें से कुछ को फिर से बनाने के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन 2000 के दशक के तड़के़ के साथ, शायद ऐसा कुछ।
ये भी पढ़े: 10 बातें जिससे केवल अविवाहित लोग इत्तेफाक रखेंगे!
1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
Table of Contents
इस से बड़ी प्रेम कहानी हो नहीं सकती। राज और सिमरन ने यूरोप में फँस कर जाना कि प्यार क्या है। 2000 वाले संस्करण में, वे मुंबई के ट्राफिक में एक उबर टेक्सी में फँस जाते हैं और सोचते हैं कि शायद वे फेसबुक मित्र हो सकते हैं। फेसबुक पर, सिमरन का रिलेशनशिप स्टेटस ‘एंगेज्ड’ से ‘कोंपलिकेटेड’ में बदल जाता है। वे निष्ठापूर्वक एक दूसरे के हर स्टेटस पर ‘हार्ट’ का चिन्ह देते हैं। सिमरन की फेसबुक प्रोफाइल पर ये सारी गतिविधियां देख कर सिमरन का मंगेतर उससे संबंध समाप्त कर लेता है। और ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ने का कष्ट किए बगैर राज और सिमरन एक हो जाते हैं।
2. दिल
कॉलेज में पढ़ने वाला एक जोड़ा अपने माता-पिता की इच्छा के विरूद्ध भाग जाता है। लेकिन भागने से पहले लड़का, सच में, लड़की के घर का फर्नीचर तोड़ देता है और आग जलाता है। फिर वह उस अग्नि के सात फेरे लेकर लड़की से शादी करता है। इस नए संस्करण में उसे फर्नीचर तोड़ने की ज़रूरत नहीं है, वे बस साथ में रहने लगते हैं जब तक की उनका आपसी तालमेल खत्म ना हो जाए और फिर वे संबंध समाप्त कर लेते हैं और एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते। ‘हमने पहले ही कहा था’ (इसका अर्थ है कि वह लड़का/लड़की आपके लिए उपयुक्त नहीं है) कह कर माता-पिता हमेशा सुखी रहते हैं।
ये भी पढ़े: 7 जीआईएफ जो हर सास की सलाह पर सबसे सही प्रतिक्रिया है!
3. रंगीला
मूल फिल्म में एक साधारण मध्यम वर्गीय लड़की मिली एक अभिनेत्री बन जाती है लेकिन अंत में एक सफल अभिनेता की जगह अपने बचपन के दोस्त मुन्ना को चुनती है जो किसी काम का नहीं है। 2000 वाले संस्करण में मिली जानती है कि एक अभिनेता के साथ संबंध होने का अर्थ है मुफ्त का प्रचार और उसके इंस्टाग्राम पेज पर ज़्यादा फॉलोवर्स जहाँ वह अपने अधिकांश बनावटी प्रेममय जीवन की झलकियां पोस्ट करती है। मुन्ना अब भी ‘फ्रेंड्स विथ बेनिफिट’ (वह मित्र जिसके साथ आकस्मिक शारीरिक संबंध होता है) बन सकता है।
4. हम आपके हैं कौन
दुल्हन के भाई और दुल्हन की बहन को आपस में प्यार हो जाता है। नवविवाहित बड़ी बहन की मृत्यु हो जाती है और छोटी बहन का विवाह विधुर के साथ तय हो जाता है। 2000 के संस्करण में, जोड़ा शादी के दौरान छेड़छाड़ करता है और बाद में इसे ऑनलाइन जारी रखता है। बड़ी बहन की मृत्यु हो जाती है, लेकिन विधुर अपने अविवाहित दिनों का फिर से आनंद लेना चाहता है, इसलिए अपने बच्चे के लिए नई माँ लाने की जगह वह एक महंगी आया को काम पर रख लेता है। और युवा जोड़े की लंबी दूरी की छेड़खानी अब भी जारी रहती है।
ये भी पढ़े: मेरे पति मुझसे से काम करने को कहते हैं, लेकिन एक भी कामुक नहीं है!
5. डर
एक लड़का एक सुंदर लड़की का पीछा करता रहता है और लड़की किसी दूसरे लड़के से प्यार करती है। इसके कारण, आखरी सुखद अंत से पहले बहुत खून-खराबा होता है। 2000 वाले संस्करण में, लड़का ऑनलाइन पीछा करता है। वह उसे ब्लॉक कर देती है और अपने सारे सोशल नेटवर्किंग अकाउंटों को ‘निजी’ कर देती है। वह अपने प्रेमी से शादी कर लेती है और बगैर किसी खून-खराबे के एक सुखद अंत हो जाता है।
6. कुछ-कुछ होता है
लड़का अपनी बेवकूफ बेस्ट फ्रेंड की जगह आकर्षक फैशनेबल लड़की को चुनता है। फिर फैशनेबल लड़की की मृत्यु हो जाती है और सीधी-साधी लड़की बदल कर आकर्षक बन जाती है और लड़के को उससे प्यार हो जाता है। नए संस्करण में, लड़का अपनी असली ज़िंदगी की बेवकूफ बेस्ट फ्रेंड की जगह आकर्षक फेसबुक फ्रेंड को चुनता है। लेकिन जब वह फेसबुक फ्रेंड से मिलता है उसे तुरंत पता चल जाता है कि फेसबुक में उसके फोटो बहुत ज़्यादा एडिट किए हुए हैं। क्योंकि फेसबुक फ्रेंड पेशेवर फोटो एडिटर थी। असल ज़िंदगी में, उसकी बेस्ट फ्रेंड ज़्यादा अच्छी दिखती है, इसलिए वह उसे चुनता है।