हर जोड़े को प्यार में चीज़ी होना पसंद है, लेकिन कोई भी इसे कभी स्वीकार नहीं करता है। अगर आप मुझसे पूछें, मैं कभी स्वीकार नहीं करूंगा कि मेरी अधिकांश सोशल मीडिया पोस्ट मेरे साथी के लिए मेरे प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन हैं। लेकिन अनिवार्य रूप से, वे हैं!
मैं ही अकेला नहीं हूँ!
हां, यह मेरा सबसे बड़ा कारण है। हर जोड़ा कुछ ज़्यादा ही चीज़ी चीज़ें करता है जिससे एक दूसरे के प्रति उनका प्यार बढ़ जाता है और दूसरों को चिढ़ होती है। यहां एक संबंध में चीज़ी होने के कुछ उदाहरण हैं।
1. मूर्खतापूर्ण, भावुक पेट नेम
जानू, कूची पू से लेकर हनीबन और स्वीट पंपकिन पाई तक, भावुक पैट नेम की सूची अंतहीन है जो जोड़े एक दूसरे को देते हैं। ये पैट नेम किसी भी व्याकरण का पालन नहीं करते हैं और प्रकृति में पूरी तरह रैंडम हैं। प्यार में पड़े लोगों का दिल बाग-बाग हो जाता है जब उसके प्रिय लोग उन्हें इन पैट नेम से बुलाते हैं जबकि बाकी दुनिया को यह घिनौना लगता है।
ये भी पढ़े: जानिए कि पुरूष और स्त्रियां सेक्स को कितनी अलग तरह से देखते हैं
2. मैचिंग मैचिंग
मैचिंग टी शर्ट से लेकर मैचिंग फोन कवर, डेक्सटॉप और मोबाइल होम स्क्रीन तक – प्यार में पड़े नए युग का जोड़ा यह दिखाने के लिए कई तरीके ढूंढ लेता है कि उन्हें एक जैसी पंसद होना कितना पसंद है।
3. सोशल मीडिया पर प्रेम का प्रदर्शन
रोमांटिक पोस्ट शेयर करने से लेकर ट्रक भर के सेल्फी ऐसे कई तरीके हैं जिनसे जोड़े सोशल मीडिया में प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन करने लगते हैं। वे एक दूसरे को सोशल मीडिया पोस्ट अपडेट करते हैं, एक दूसरे की वॉल पर क्यूट रोमांटिक क्वोट और कविता शेयर करते हैं।
ये भी पढ़े: शादी के बाद एक लड़की के दिमाग में ये अजीब खयाल आते हैं
4. हर रात सोने से पहले गुड नाइट फोन
यह ना केवल एक चीज़ी काम है, बल्कि एक रिश्ते में होने पर एक अनिवार्य जिम्मेदारी भी है। यहां तक कि अगर आप दोस्तों के साथ नाइट आउट के लिए बाहर गए हैं और पूरी तरह शराब के नशे में धुत्त होकर लौटते हैं, तब भी सोने से पहले आपको अपने हनीबन को फोन करना कभी नहीं भूलना चाहिए।
5. और फोन करने से पहले आई लव यू कहना
यह भी संबंध के प्रारंभिक वर्षों में एक जोड़े के लिए ज़रूरी है, लेकिन तब नहीं जब उनका झगड़ा हुआ हो। और नहीं, एक तुनकमिजाज़ व्यक्ति भी इस रिवाज़ को अनदेखा नहीं कर सकता है।
ये भी पढ़े: ज़्यादा अंतरंगता के लिए उसे ये सेक्सी निक नेम दें
6. बच्चों की तरह बात करना
आह, सबसे घृणित कार्य जो एक चीज़ी जोड़ा करता है! ‘अले मेले बेबी को क्या हुआ?’, ‘यू आर माय वुगली गुगली स्वीटी’ और भी ऐसा कुछ। भले ही एक जोड़ा कितना भी कूल बने, हर कोई इसे करता है। और भले ही आपको एक सिंगल व्यक्ति के रूप में यह चीज़ खीझ दिलाए, लेकिन प्यार में पड़ने पर आप भी यही चीज़ करेंगे!
7. रैंडम एनीवर्सरी मनाना
लव वर्सरी, मंथ वर्सरी, किस वर्सरी, हग वर्सरी आदि सहित रैंडम एनीवर्सरी की यह सूची बहुत लंबी है जो जोड़ों के संबंध के शुरूआती वर्षों में मनाई जाती है। इसके साथ सोशल मीडिया पोस्ट भी आती हैं जिनपर उनके विशेष दिन का उपाख्यान लिखा होता है।
8. एक दूसरे के लिए रोमांटिक गाने गाना
ये भी पढ़े: 10 लोग साझा कर रहे हैं कि उन्होंने अपने एक्स को आखरी बात क्या कही थी
पार्टियों में, फेसबुक और वॉट्स एैप पर, कार्यक्रम के दौरान, लोग एक दूसरे के कान में प्यार भरे रोमांटिक गाने गाते हैं। यह खासतौर पर तब होता है जब वे शराब पीए हुए होते हैं और रत्ती भर भी परवाह नहीं करते कि वे बहुत बेसुरे गायक हैं।
9. रैंडम यादें संजोना
उनके द्वारा साथ में देखी गई पहली फिल्म के टिकट से लेकर गिफ्ट पेपर्स, अतीत से पहले स्मृति चिन्ह या प्रेम नोट्स -हर वो चीज़ जिसमें प्यार की खुश्बू आती है, वो प्यार में पड़े लोगों के लिए संजोने योग्य है।
10. एक दूसरे के बारे में डींगे हांकना
जब आप प्यार में होते हैं, तो आपको दुनिया को यह बताना होता है और इसीलिए प्यार में लोगों को दुनिया के सामने अपने साथी के बारे में बताना होता है। यह प्रेमियों के लिए एक अद्भुत चीज़ी कार्य होता है और दूसरों के लिए काफी चिढ़ उत्पन्न करने वाली चीज़ है। लेकिन जिस व्यक्ति के बारे में वे डींगे हांकते हैं उसे अद्भुत महसूस होता है और ऐसा लगता है कि उनकी सराहना की जा रही है।
आप और आपका साथी कौन सी चीज़ी चीज़ें करते हैं जो लोगों को क्यूट लगती है? शर्माइये नहीं, हमें नीचे कमेंट्स में बताइये!