सभी महिलाएं अपने आप में अद्वितीय हैं। उन्हें वर्गीकृत करने का कोई तरीका नहीं है। लेकिन जब पुरूष तस्वीर में आते हैं, और जब बात उस लड़की की होती है जो रिलेशनशिप में है, तो ‘गर्लफ्रैंड्स’ को वर्गीकृत करने की गुंजाइश है कि वे इन 5 विशेष तरीकों से भूमिका निभाती हैं।
1. लवी -डवी गर्लफ्रैंड
Table of Contents
ये भी पढ़े: भारतीय महिलाओं पर 5 एसेसरीज़ जो पुरूषों को दीवाना बना देती हैं
वह सबसे प्यारी है। वह एक माँ जितनी देखभाल करती है, अपने प्यार को व्यक्त करना पसंद करती है, और उसके बहुत प्यारे-प्यारे निकनेम हैं और उनसे बहुत प्यार करती है। वह प्यारी है, वफादार है, मासूम है और एक अच्छी श्रोता है। वह ऐसी गर्लफ्रैंड है जिसके बारे में 90 के दशक की यश चोपड़ा की फिल्में बताया करती थी। वह ऐसी है जिसे जानना ही है कि क्या आपने डिनर किया है या नहीं या आपकी नींद पूरी हुई है या नहीं। और वह बॉयफ्रैंड की समस्याओं को पूरे ध्यान से सुनती है और उन्हें हल करने में मदद भी करती है। भले ही यह परीक्षा में मदद करना हो या बोर्ड मीटिंग के लिए तैयारी करनी हो। इस तरह की गर्लफ्रैंड वह व्यक्ति है जिसपर हर समय भरोसा किया जा सकता है।
2. चिल्ड आउट गर्लफ्रैंड
यह ब्रो है। यह वीडियो गेम्स खेलती है, शायद बहुत ज़्यादा गालियां देती है, किसी भी चीज़ से डरती नहीं है, लड़कों के साथ इसकी अच्छी पटती है और बॉयफ्रैंड के दोस्तों को भी उसके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। यह अपने रिश्ते में सुरक्षित है क्योंकि यह बिल्कुल बेफिक्र है। यह सोशल मीडिया पासवर्ड नहीं मांगती और ना ही बॉयफ्रैंड से ढेरों सवाल करती है कि वह कहां जा रहा है या किससे मिल रहा है। बेशक यह चाहती है कि उसका बॉयफ्रैंड उसके प्रति वफादार रहे, लेकिन यह बॉयफ्रैंड के जीवन में बंदिशे नहीं लगाती है। बदले में, यह भी बॉयफ्रैंड से वैसी ही आज़ादी चाहती है। इस प्रकार की गर्लफ्रैंड का रिश्ते के बाहर एक स्वस्थ सामाजिक जीवन होता है।
ये भी पढ़े: छह लोग बताते हैं की शादी के पहले उनसे कौन सी बातें छुपाई गई थी
3. सर्कास्टिक गर्लफ्रैंड
उसका मध्य नाम चैंडलर बिंग है। उसका सैंस ऑफ ह्यूमर इतना ज़्यादा अच्छा है कि उसकी ज्वलंट सरकास्टिक टोन लोगों को चकित कर सकती है। वह बुद्धिमान है और थोड़ी एकांत प्रिय भी। हर कोई उसे पसंद नहीं कर सकता, लेकिन जो कोई भी उसे पसंद करते हैं वे उसकी ईमानदारी की प्रशंसा करते हैं। अगर कोई उसके कटाक्ष की परतों के भीतर जाने का कष्ट करे, तो वह वास्तव में एक वफादार और दयालु व्यक्ति है। चाहे इसे सोशल ऑक्वर्डनेस कहें या ब्रूटल ऑनेस्टी, वह अपने दिल की बात ज़रा से कटाक्ष के साथ कह देती है।
4. क्लासी गर्लफ्रैंड
ये भी पढ़े: पुरुषों में कौन से गुण स्त्रियों को सबसे यादा आकर्षित करते हैं?
यह उच्च रखरखाव वाली है। इसे फैशन, क्लासी डिनर पार्टियां पसंद है, यह डिज़ाइनर जूते पसंद करती है और कभी भी बिना मेकअप के घर से बाहर कदम नहीं रखती है। यह दोस्ताना, चुलबुली और थोड़ी स्वार्थी है लेकिन इससे हमेशा खुशबू आती है। अगर आप इंस्टाग्राम सूपर कूल सेल्फी पुरूष हैं तो यह गर्लफ्रैंड आपके लिए उपयुक्त है। एक चीज़ जो वह अच्छे से जानती है, वह है अच्छा दिखना। वह किसी भी अवसर के लिए तैयार होने में मदद करने से लेकर किसी ऑफिस पार्टी में आपका साथी भी बनेगी। अगर आपको क्लासी डिनर और सेक्सी लॉन्जरी वाला जीवन पसंद है, तो इसे जाने मत देना।
5. पज़ेसिव गर्लफ्रैंड
यह वह है जो अपने बॉयफ्रैंड के बारे में हर बात जानना चाहती है। वह दिन के हर पल में क्या कर रहा है से लेकर वह किससे और कब मिल रहा है तक। उसे बहुत जल्द ईर्ष्या हो जाती है लेकिन गालों पर एक किस और आश्वासन के कुछ शब्द उसे जल्दी ही शांत कर देते हैं। वह इतनी ज़्यादा संवेदनशील है कि थोड़ी बहुत चिपकू बन जाती है। वह अपने बॉयफ्रैंड को दिल की गहराइयों से प्यार करती है, लेकिन वह इस सहज असुरक्षा के साथ उन जबरदस्त भावनाओं को संतुलित नहीं कर पाती है।
क्या आप हमारी सूची से सहमत हैं? हमें नीचें कमेंट सेक्शन में बताएं