जब आप एक रेस्त्रां में ब्रेकअप करते हैं
अधिकांश पहली डेट्स एक रेस्त्रां में शुरू होती है। और अधिकांश आखरी डेट्स भी रेस्त्रां में ही होती हैं। यहां तक कि अगर आपके आसपास के लोग नाटक के प्रति अनजान भी हों, तब भी रेस्त्रां का वेटर स्टाफ अक्सर वहां चल रही सभी चीज़ों को देख और सुन सकता है।
अगर एक जोड़ा ब्रेकअप कर रहा है, तो वेट्रेस को उस चीज़ की झलक मिल सकती है, जिसके बारे में वह बाद में अपनी गर्लफ्रैंड्स के साथ गपशप कर सकती है। भले ही वे लोग बोटोक्स-प्रेरित, भावनाहीन सर्विस देने वाले लोग दिखें, लेकिन उन्हें इस तरह से प्रोग्राम किया गया है कि वे अपने चेहरे पर कम से कम भावनाओं के साथ नाटक का हर विवरण देखें। यहां कुछ भयानक डेट्स की कहानियाँ हैं जो उन्होंने हमारे साथ साझा की।
ये भी पढ़े: खुद को व्यस्त रखने के लिए सिंगल पुरूष ये 10 चीज़ें कर सकते हैं
1. जब उसने लड़के के पैंट पर कॉफी गिरा दी
मैं ऑरोविले में एक बहुत बड़े रेस्त्रां में काम करता था। एक जोड़ा अक्सर हमारे यहां आया करता था। एक बार जब वे आए, लड़की ने लड़के से पूछना शुरू कर दिया कि वह पिछले कुछ दिनों से कहां था। लड़के ने मेरी ओर इशारा किया और कहा कि ‘‘मैं यहीं पर मज़े कर रहा था। इससे पूछो।” उस समय मैं कॉफी सर्व कर रहा था। लड़की ने मेरी ओर देखा और मेरी मातृभाषा में पूछा (मैं आसामी हूँ)। वह लड़का यहां नहीं था। लेकिन मैं उसे कुछ नहीं बता पाया। अब तक वह बहुत क्रोधित हो चुकी थी, फिर उसने मेरे हाथ से कॉफी ली और उसके पैंट्स पर गिरा दी। कॉफी बहुत ज़्यादा गर्म थी। लड़का दर्द से उछल पड़ा। वह अपनी स्कूटी की चाबियों के साथ निकल पड़ी। मुझे उस बेचारे लड़के को घर छोड़ना पड़ा।”
ये भी पढ़े: अब वह पहले की तरह अपना प्यार व्यक्त नहीं करता, फिर भी मैं उससे शादी कर रही हूँ
2. जब उसकी डेट आई ही नहीं
“एक बार एक लड़का आया जो सभ्य दिख रहा था। वह आया और उसने एक घंटे तक इंतज़ार किया। उसे एक महिला के साथ डेट पर होना चाहिए था जिसे वह फेसबुक पर मिला था। वह घबराया हुआ था और इंतज़ार करते हुए एक बीयर पी गया। उसने एक घंटे तक इंतज़ार किया और उस महिला को लगातार फोन किया लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। अंत में उसने हार मान ली, भोजन का ऑर्डर दिया, अकेले खाना खाया और बिल मंगवा लिया। वह एक फैंसी रेस्त्रां था और मुझे उस लड़के पर दया आई इसलिए उसे एक कॉम्प्लीमेंट्री ब्राउनी दे दी। लड़का उठ खड़ा हुआ लेकिन उसका दिल बहुत बड़ा था। उसने टिप में काफी उदार राशि दी।”
3. जब वह उसकी कहानियाँ और नहीं सुन सका
“मुझे जजमेंटल नहीं होना चाहिए लेकिन एक बार हमारे यहां डेट पर एक ऐसी लड़की आई जो स्पष्ट रूप से बहुत अमीर थी और अपने महंगे फोन और अपनी अमीरी का गुणगान करते नहीं थक रही थी। असल में, वह एक अमीर बाप की बिगड़ी औलाद थी और जो लड़का उसके साथ डेट पर आया था शायद उसे भी अहसास हो गया जब लड़की ने टोक्यो में सबसे महंगे होटल में स्वयं के ठहरने का वर्णन किया।। लड़का पक चुका था लेकिन कठोर नहीं था। लड़के ने पूरे भोजन के बिल का भुगतान भी कर दिया। बिल के भरे जाने के बाद, लड़की ने पूछा कि क्या वह बार हॉपिंग करने जाना चाहता था तो उसने उत्तर दिया, ‘‘अब मैं और नहीं सुन सकता कि तुम कितनी अमीर हो। गुडनाइट मैम!’’ उसने सलाम ठोका और दरवाज़े से बाहर भाग गया। वह वास्तव में भागा!’’
ये भी पढ़े: वह उसकी बॉस थी और अब उसे डेट पर बुला रही थी
4. जब उसने डेट पर बहुत ज़्यादा पी ली
“जिस जगह मैं काम करती थी वहां यह जोड़ा आया। क्या ऑर्डर किया जाए इस बारे में लड़के के बहुत नखरे थे। उसने खाने का कुछ ऑर्डर नहीं किया, बस शराब ऑर्डर की। जल्द ही वह हल्के नशे में मदमस्त हो गया और फिर नशे में धुत्त होने लगा। शुरू में लड़की को परेशानी नहीं हुई। लेकिन जब मैं यह पूछने के लिए वहां गई कि क्या उन्हें कुछ और भी चाहिए, तो उसने मुझे देखा और मुझसे कहा कि मैं उसके साथ आई लड़की से पूछूं कि क्या वह रात में उसके साथ सोने के लिए तैयार है। वह लड़की चिढ़ गई और शर्मिंदा हो गई। लड़का बुरी तरह नशे में धुत्त था। मुझे लड़की के लिए बुरा लगा क्योंकि मुझसे भी एक डेट पर कहा गया था कि मैं अपने साथ आए हुए लड़के के साथ सो जाउं। लड़की ने अपना भोजन और अपना ड्रिंक खत्म नहीं किया। जब वह लड़का बाथरूम में था तब वह मेरे पास आई, बिल का भुगतान किया और कहा, ‘‘उससे कह देना कि मुझे माफ कर दे,’’ और चली गई। पुरूष टेबल पर लौटा और यह जानकर बहुत रोया कि वह उसे छोड़ गई है (वह नशे में था)। हमने उसके लिए एक टैक्सी बुला दी।
ये भी पढ़े: हम दोनों बिलकुल विपरीत स्वभाव के है मगर गहरे दोस्त हैं
5. जब लड़की ने बताया कि वह गर्भवती है
“एक लड़का उसकी गर्लफ्रैंड के साथ आया था। गर्लफ्रैंड ने उसे बताया कि वह गर्भवती है। लड़का उत्साहित हो गया और उसे शादी का प्रस्ताव देने के लिए घुटनों पर बैठ गया। फिर लड़की ने उसे बताया कि बच्चा उसका नहीं था और वह गर्भपात करवाने जा रही है। मैं नहीं जानता कि लड़की इतनी चिढ़ी हुई क्यों थी। लड़का फिर भी उससे शादी करना चाहता था लेकिन पता चला कि लड़की ने अपने दूर के कज़िन के साथ संबंध बनाया था और गर्भपात ही एकमात्र रास्ता था। लड़का सहमत हो गया और उन्होंने चुप रह कर अपना डिनर खत्म किया। एक वेटर के रूप में मैंने वह सबसे अजीब चीज़ देखी थी।”